शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी को पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी को पकड़ा


हरिद्वार, 21 अक्टूबर (हि.स.)। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में बहादराबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर को एक महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली बहादराबाद में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच उपनिरीक्षक ज्योति नेगी को सौंपी गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपित प्रवीण धीमान को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रवीण धीमान (27) पुत्र विनोद धीमान निवासी धनौरी, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार का रहने वाला है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764546 Articles

Share this story