वाल्मीकि चौक से मंशा देवी मार्ग तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

WhatsApp Channel Join Now
वाल्मीकि चौक से मंशा देवी मार्ग तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान


हरिद्वार, 17 अक्टूबर (हि.स.)। कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में वाल्मीकि चौक से मंशा देवी मार्ग तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे लगे फड़, ठेली और अन्य अतिक्रमण को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया। अभियान का उद्देश्य आवागमन को सुचारु बनाना और कुंभ मेले के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को बेहतर करना है।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने कहा कि प्रशासन द्वारा सड़क पर पीली पट्टी का निशान लगाया गया है। यदि कोई भी दुकानदार या फड़-ठेली संचालक पीली पट्टी के बाहर सामान रखता है, तो उसका सामान जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762433 Articles

Share this story