राजाजी टाइगर रिजर्व में हथिनी का शव मिला, पहाड़ी से गिरने की आशंका

WhatsApp Channel Join Now
राजाजी टाइगर रिजर्व में हथिनी का शव मिला, पहाड़ी से गिरने की आशंका


हरिद्वार, 21 अक्टूबर (हि.स.)। राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज में बिल्केश्वर कॉलोनी के पास जंगल में बुधवार को एक हथिनी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में हथिनी की मौत पहाड़ी से गिरने के कारण होने की आशंका जताई गई है।

वन विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह गश्त के दौरान वनकर्मियों ने पहाड़ी के नीचे हथिनी का शव देखा। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। उससे उठने वाली दुर्गंध कॉलोनी तक पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों को भी इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सक को बुलाकर जंगल में ही शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को नियमानुसार जंगल में दफना दिया गया।

राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज अधिकारी आभा रतूड़ी ने बताया कि मृत हथिनी की उम्र करीब 12 से 15 वर्ष के बीच आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में पहाड़ी से नीचे गिरने के कारण उसकी मौत होने की आशंका है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764250 Articles

Share this story