पोखिरयाल बने प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष
पौड़ी गढ़वाल, 19 जनवरी (हि.स.)।सोमवार को पौड़ी में जिला प्रधान संगठन का चुनाव किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यकारिणी का चुनाव करते हुए ग्राम पंचायत साल्कोट के प्रधान पंकज पोखरियाल को निर्विरोध प्रधान संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी में विजेंद्र रावत को सचिव, अनिल नेगी को महासचिव, पुष्पा रावत व धीरेंद्र सिंह नेगी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी में हरिमोहन जुयाल को कोषाध्यक्ष व यशपाल सिंह रावत को संरक्षक चुना गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत में विकास कार्यो को प्राथमिकता के साथ हल करना और ग्राम प्रधानों की समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इस मौके पर लीला रावत, सरदार सिंह नेगी, विकास रावत, सीमा बिष्ट, नवीर सिंह, देवेंद्र रावत आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

