उत्तराखंड में राजनीतिक दलाें ने 20 हजार से अधिक बीएलए किए नियुक्त, कांग्रेस पीछे

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड में राजनीतिक दलाें ने 20 हजार से अधिक बीएलए किए नियुक्त, कांग्रेस पीछे


देहरादून, 07 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने अब तक 20,863 बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) की नियुक्ति की जा चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने इस प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी दलों से शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील की है।

वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से 89 प्रतिशत और इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से 84 प्रतिशत बीएलए की तैनाती पूरी की जा चुकी है। राज्य के 13 में से 5 जनपद ऐसे हैं, जहां दोनों प्रमुख दलों ने शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्त कर दिए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में भाजपा ने 10,551, कांग्रेस ने 9,869, सीपीआई (एम) ने 326 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)ने 117 बीएलए नियुक्त किए हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान मतदाता सूची के शुद्धिकरण में बीएलए की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आयोग के निर्देश पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर पूर्ण तैनाती का अनुरोध किया गया था, जिसके बाद अधिकांश नियुक्तियां पूरी कर ली गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story