15 अगस्त तक करा लें घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 08 अगस्त (हि.स.)। जिलेभर में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को आगामी 15 अगस्त का ई-केवाईसी कराना जरूरी होगा। केवाईसी न कराने पर उपभोक्ताओं को 16 अगस्त से गैस रिफिलिंग कराने में परेशान हो सकती है। गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी कराने की अपील की है।

गैस कंपनियों के अनुसार ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर संबंधित कनेक्शन को निष्क्रिय श्रेणी में रखा जा सकता है। ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू श्रेणी के तहत मिलने वाले लाभ प्रभावित हो सकते हैं और उन्हें व्यावसायिक श्रेणी के सिलेंडर की दरों के अनुसार शुल्क देना पड़ सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी ने बताया कि उपभोक्ता संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं।

इसके अलावा गैस कंपनियों द्वारा अपने मोबाइल ऐप और अधिकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। घर-घर सिलेंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी कर्मियों के माध्यम से भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि 15 अगस्त की अंतिम तिथि से पहले ई-केवाईसी अवश्य करा लें।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story