सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल

WhatsApp Channel Join Now
सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल


सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल


देहरादून, 07 मार्च (हि.स.)। पिथुवाला स्थित डीडी पब्लिक स्कूल को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा सेकेंडरी स्तर (कक्षा 1 से 10 तक) की संबद्धता प्रदान कर दी गई है। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता तोमर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान रहेगा।

विनीता तोमर शनिवार शाम पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया किसीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि डीडी पब्लिक स्कूल में शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास को सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम के साथ समर्पित सहायक स्टाफ की व्यवस्था की गई है, जिससे विद्यार्थियों को अनुशासित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण मिल सके। आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और खेलकूद की सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रधानाचार्या ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाना है, ताकि वे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझ सकें।

विद्यालय परिवार ने अभिभावकों और क्षेत्रवासियों के विश्वास एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story