खाद्य तेल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान
देहरादून, 17 जून (हि.स.)। डोईवाला में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने दूधली किशनपुर ग्रांट में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित खाद्य तेल संरक्षण के लिए आयोजित जागरूकता अभियान में सहभागिता की।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति से संवाद करते हुए स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित खानपान व जन स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान दीप्ती रावत भारद्वाज ने उपस्थित महिलाओं के साथ बिना तेल से तैयार पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन का सेवन कर स्वस्थ खानपान को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाकर हम स्वयं एवं अपने परिवार को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान कर सकते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा ऋषिकेश की जिला अध्यक्ष ममता नयाल, किसान मोर्चा ऋषिकेश के जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल, भाजपा माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष रश्मि चौधरी, महिला मोर्चा माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष शोभा रावत, महिला मोर्चा माजरी ग्रांट प्रभारी पुष्पा प्रजापति, संपूर्ण सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

