बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर उड़ाए झुमके

WhatsApp Channel Join Now
बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर उड़ाए झुमके


बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर उड़ाए झुमके


हल्द्वानी , 30 जुलाई (हि.स.)। मुखानी कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर में गुरुवार तड़के बाइक सवार दो बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर उनके कानों के झुमके झपट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

बुजुर्ग महिला रोजाना की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और मौका पाकर महिला के कानों से झुमके झपट लिए। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गईं। महिला के शोर मचाने से पहले ही आरोपी तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए।घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें बाइक सवार दोनों संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं।पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। वहीं, सुबह के समय हुई इस घटना के बाद भगवानपुर क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story