ग्राम पंचायत मलान में ई-गवर्नेंस अवॉर्ड के लिए अंतिम सत्यापन पूरा

WhatsApp Channel Join Now
ग्राम पंचायत मलान में ई-गवर्नेंस अवॉर्ड के लिए अंतिम सत्यापन पूरा


देहरादून, 09 अप्रैल (हि.स.)। पिथाैरागढ़ जिले की ग्राम पंचायत मलान में गुरुवार काे केंद्र सरकार की टीम ने ई-गवर्नेंस अवॉर्ड के अंतर्गत अंतिम चरण का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इस अवसर पर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि जसबीर सिंह व बिजेंद्र सिंह ने पंचायत में संचालित विभिन्न डिजिटल एवं जनहितकारी सेवाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने पंचायत में लागू ई-गवर्नेंस पहलों, ऑनलाइन सेवाओं की उपलब्धता, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सेवा वितरण प्रणाली का गहन अवलोकन किया गया। टीम ने डिजिटल माध्यम से आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली को प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोपयोगी बताया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्य, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र अवस्थी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) दीपक कुमार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश जोशी, ग्राम प्रधान विमला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता देवराज रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि माैजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story