दून में बारिश से मिली राहत

WhatsApp Channel Join Now
दून में बारिश से मिली राहत


देहरादून, 06 मई (हि.स.)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली और शाम के समय बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के चलते शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, जिसके बाद शाम होते-होते कई क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सतर्कता बरतें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story