गांजे के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गांजे के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार


हरिद्वार, 05 अगस्त (हि.स.)। कांवड़ मेला के बीच कोतवाली नगर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।

नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बुधवार को बताया कि पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम बीती देर रात सरकारी बस वर्कशॉप से रेलवे कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

तलाशी में उनके पास से बरामद कुल 9.8 किलो अवैध गांजा के साथ बाइक भी जब्त की गई।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि गांजा उन्होंने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र से खरीदा था।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर मोहित सैनी व रोहित सैनी पुत्र संजय सैनी

निवासी शांति विहार कॉलोनी, लाल मंदिर, ज्वालापुर, हरिद्वार सगे भाई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story