100 नशीले कैप्सूल के साथ तस्कर मुन्तियाज गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
100 नशीले कैप्सूल के साथ तस्कर मुन्तियाज गिरफ्तार


हरिद्वार, 29 जुलाई (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 100 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सुल्तानपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुन्तियाज उर्फ छोटा (21 वर्ष) पुत्र तासीन, निवासी अंसारी कोठी के पास, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से डाइसाइक्लोमाइन एचसीएल, ट्रामाडोल एचसीएल एवं एसिटामिनोफेन युक्त 100 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि युवाओं को नशे के जाल में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story