नशीले कैप्सूल के साथ नशा तस्कर आदिल गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नशीले कैप्सूल के साथ नशा तस्कर आदिल गिरफ्तार


हरिद्वार, 04 अक्टूबर (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को 216 अवैध नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीले कैप्सूल बेचकर कमाए गए 19,550 रुपये और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से कुल 216 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बरामद कैप्सूल डाईक्लोमाईन व टरमाडोल के हैं। आरोपित की पहचान आदिल (24) पुत्र इकबाल, निवासी ग्राम गढ़ी संघीपुर, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है और नशीले कैप्सूलों का इस्तेमाल करने के साथ उनकी बिक्री भी करता है। पुलिस अब बरामद कैप्सूलों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोतवाली लक्सर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story