साढ़े पांच लाख की स्मेक के साथ नशा तस्कर शाहरुख गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
साढ़े पांच लाख की स्मेक के साथ नशा तस्कर शाहरुख गिरफ्तार


हरिद्वार, 24 जून (हि.स.)। ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पथरी पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने एक युवक को करीब साढ़े पांच लाख रुपए कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त टीम ने पथरी क्षेत्र में फेरूपुर से दोगीवाला जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान शाहरुख पुत्र शौकीन निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 21.31 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये आंकी गई है। आरोपित के खिलाफ थाना पथरी में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story