हरिद्वार: गंगा में डूब रहे कांवड़िये को एसडीआरएफ ने बचाया

WhatsApp Channel Join Now
हरिद्वार: गंगा में डूब रहे कांवड़िये को एसडीआरएफ ने बचाया


हरिद्वार, 29 जुलाई (हि.स.)।

कांवड़ मेले के दौरान कांगड़ा घाट पर गंगा में स्नान कर रहा एक कांवड़िया तेज बहाव में फंसकर डूबने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू कर युवक की जान बचा ली।

ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ टीम को कांगड़ा घाट पर युवक के डूबने की सूचना मिली। टीम ने देरी न करते हुए नदी में उतरकर कुछ ही मिनटों में युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बचाए गए कांवड़िये की पहचान हरियाणा के जींद निवासी 19 वर्षीय युवक के रूप में हुई। उसे बाहर निकालने के बाद मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। अब उसकी स्थिति सामान्य है।

टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। श्रद्धालुओं ने एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

कांवड़ मेले के चलते एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें 24 घंटे ड्यूटी पर हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से गंगा स्नान के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story