पुलिस की तत्परता से अग्रसेन घाट पर डूबे युवक की बची जान

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस की तत्परता से अग्रसेन घाट पर डूबे युवक की बची जान


हरिद्वार, 28 मई (हि.स.)। सप्तऋषि क्षेत्र स्थित अग्रसेन घाट पर गुरुवार को स्नान के दौरान गंगा के तेज बहाव में डूबे एक युवक काे जल पुलिस की तत्परता से जान बच गई। युवक को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार रजत पुत्र अंकित वंशी (19 वर्ष), निवासी मकान नंबर 285 बुद्ध मार्ग, थाना मंडावली ईस्ट दिल्ली आज अग्रसेन घाट पर स्नान करते समय अचानक गंगा की तेज धारा में बहकर डूबने लगा। घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस हरिद्वार की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कांस्टेबल गगनदीप, जल पुलिस हेड कांस्टेबल नरेंद्र, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह चौहान ने जल पुलिस प्रभारी हरिद्वार के नेतृत्व में स्कूबा डीप डाइविंग के माध्यम से गंगा में डूबे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद युवक को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पुलिस चौकी सप्तऋषि को भी दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story