रुड़की में नहर में डूबा किशोर, सर्च अभियान जारी

WhatsApp Channel Join Now
रुड़की में नहर में डूबा किशोर, सर्च अभियान जारी


हरिद्वार, 26 जुलाई (हि.स.) ।रुड़की में रविवार दोपहर बाद आसफ नगर झाल पर नहाते समय एक किशोर गंग नहर में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोज अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आज दोपहर बाद करीब 3:45 बजे कंट्रोल रूम रुड़की से सूचना मिली कि आसफ नगर झाल पर 16-17 वर्षीय एक किशोर नहर में नहाते समय डूब गया है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

जांच में पता चला कि अभय पंत पुत्र मनोज पंत, निवासी सोनालीपुरम, रुड़की, अपने मित्र पीयूष जुयाल के साथ नहर में नहाने आया था। इसी दौरान अभय अचानक गहरे पानी में लापता हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल सिंचाई विभाग से संपर्क कर नहर का पानी बंद कराया। जल पुलिस की टीम की सहायता से नहर में अभय पंत की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story