गोपाल बने अखिल भारतीय ड्राइविंग स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
गोपाल बने अखिल भारतीय ड्राइविंग स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष


हल्द्वानी , 28 मई (हि.स.)। गोरापड़ाव निवासी समाजसेवी व कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग स्कूल के संचालक गोपाल सिंह रावत को देशभर में ड्राइविंग स्कूलों के प्रमुख संगठन ‘ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन्स’ द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए। उन्हें उत्तराखंड राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह जानकारी जयपुर स्थित फैडरेशन के पंजीकृत कार्यालय से जारी एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से दी गई।रावत को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर उत्तराखंड में फेडरेशन की गतिविधियों के संचालन हेतु व्यापक अधिकार प्रदान किए गए हैं। इनमें राज्य एवं जिला स्तर पर आवश्यक गतिविधियों का संचालन, समितियों एवं बोर्डों का गठन, फेडरेशन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्ययोजनाएं तैयार करना तथा मोटर ड्राइविंग स्कूलों और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर विभिन्न मंचों पर प्रतिनिधित्व करना शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story