चंडी चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, सड़क किनारे से हटाए गए अवैध कब्जे

WhatsApp Channel Join Now
चंडी चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, सड़क किनारे से हटाए गए अवैध कब्जे


हरिद्वार, 27 अक्टूबर (हि.स.)। कुंभ मेले के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक और आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

एनएचएआई और पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात सुचारु बनाना और कुंभ मेले के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है।

सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क किनारे अवैध रूप से फड़, ठेली लगाने या सामान रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित सामान जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने दुकानदारों और फड़-ठेली संचालकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767604 Articles

Share this story