गुरुकुल कांगड़ी के डॉ. अतुल दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल

WhatsApp Channel Join Now
गुरुकुल कांगड़ी के डॉ. अतुल दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल


हरिद्वार, 10 अक्टूबर (हि.स.)। गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के युवा वैज्ञानिक डॉ. अतुल वार्ष्णेय ने विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर द्वारा वैज्ञानिकों के शोध कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर तैयार की जाने वाली सूची में उन्हें जगह मिली है। उनकी उपलब्धि से विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है।

कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने डॉ. वार्ष्णेय को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने इसे शोध गतिविधियों के लिए प्रेरणादायक बताया। संकायाध्यक्ष प्रो. मयंक अग्रवाल और विभागाध्यक्ष प्रो. विपुल शर्मा ने कहा कि डॉ. वार्ष्णेय की सफलता अन्य शोधार्थियों और विद्यार्थियों को प्रेरित करेगी। सहायक कुलसचिव डॉ. पंकज कौशिक ने उनके शोध कार्यों और ऑनलाइन व्याख्यानों के माध्यम से ज्ञान प्रसार की सराहना की।

इस उपलब्धि पर डॉ. तनुज गर्ग, डॉ. अनुज शर्मा, डॉ. शिव कुमार सिंह, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, डॉ. आशीष नैनवाल, डॉ. गौरव मलिक, अम्बरीष और संजय सिंह ने उन्हें बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story