वीवीआईपी दौरे से पहले दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

WhatsApp Channel Join Now
वीवीआईपी दौरे से पहले दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे बंद, ट्रैफिक डायवर्ट


वीवीआईपी दौरे से पहले दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे बंद, ट्रैफिक डायवर्ट


देहरादून, 12 अप्रैल (हि. स.)। जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम और गणेशपुर क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्य के चलते देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे को तत्काल प्रभाव से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। यह प्रतिबंध 14 अप्रैल को होने वाले वीवीआईपी भ्रमण को देखते हुए लागू किया गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन रूट का ही उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यातायात पुलिस की ओर से जारी प्लान के अनुसार देहरादून से सहारनपुर, रुड़की और दिल्ली जाने वाले वाहन शिमला बाईपास तिराहा, नयागांव रोड, धर्मावाला चौक और बेहट होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं रिस्पना पुल, जोगीवाला, लालतप्पड़, रायवाला और हरिद्वार होकर भी वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहेगा।

छुटमलपुर और बिहारीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए शिमला बाईपास तिराहा, नयागांव रोड, धर्मावाला चौक और शाकुंभरी देवी मार्ग निर्धारित किया गया है। दूसरी ओर दिल्ली, सहारनपुर और रुड़की से देहरादून व मसूरी आने वाले वाहन छुटमलपुर, बेहट, धर्मावाला, प्रेमनगर, ठाकुरपुर हाईवे, प्रेमनगर चौक और बल्लूपुर चौक होते हुए आवागमन कर सकेंगे।

प्रशासन का कहना है भारी वाहनों को भी इन्हीं डायवर्जन रूट्स का पालन करना होगा। यातायात पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी अवश्य लें और नियमों का पालन करें, जिससे जाम और असुविधा से बचा जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story