मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार


मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार


देहरादून, 17 अप्रैल 2026 (हि.स.)। ऑपरेशन प्रहार के तहत देर रात सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक वांछित बदमाश काे गिरफ्तारकिया है। मुठभेड़ के दाैरान बदमाश काे गाेली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय ने बताया कि हर्रावाला क्षेत्र में संदिग्ध स्विफ्ट कार की चेकिंग के दौरान वाहन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा और बैरियर तोड़ते हुए हाईवे की ओर फरार हो गया। पीछा करने पर आरोपित ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से की गई आत्मरक्षा में चलाई गई गाेली से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसकी पहचानहरिद्वार जिले के थाना पथरी के घिस्सुपुरा, सपेरा बस्ती निवासी क्रान्तानाथ (26), रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए दून चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी तमंचा (315 बोर), दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। साथ ही उसकी कार को भी सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार, क्रांतानाथ डोईवाला और रानीपोखरी थानों में दर्ज चोरी एवं आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित था और उसके खिलाफ देहरादून व हरिद्वार क्षेत्र में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story