विश्व पुस्तक दिवस पर दून पुस्तकालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
विश्व पुस्तक दिवस पर दून पुस्तकालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन


देहरादून, 23 अप्रैल (हि.स.)। विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर गुरुवार को देहरादून स्थित दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के बाल विभाग में एक विशेष प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात वक्ता डॉ. मंजरी मेहता ने बच्चों के साथ संवाद कर उन्हें पढ़ने की आदत और रचनात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया।

इस सत्र में द ओएसिस स्कूल के 18 विद्यार्थियों और दो शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान 'फॉलोइंग योर ब्लिस' जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए बच्चों को बताया गया कि पुस्तकें जीवन में मार्गदर्शन देने वाली सच्ची मित्र होती हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं और विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। पूरा सत्र रचनात्मकता, संवाद और सीखने के माहौल से भरपूर रहा। कार्यक्रम में बच्चों को पठन-पाठन के प्रति रुचि विकसित करने और अपने सपनों व रुचियों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया गया।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story