लंढौरा में आवारा कुत्तों का आतंक, चार साल की बच्ची पर हमला

WhatsApp Channel Join Now
लंढौरा में आवारा कुत्तों का आतंक, चार साल की बच्ची पर हमला


हरिद्वार, 05 सितंबर (हि.स.)। लंढौरा नगर पंचायत क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार को बाहर किला निवासी फरमान की 4 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक खूंखार आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची लहूलुहान होकर गिर पड़ी। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को भगाकर बच्ची की जान बचाई।

घायल बच्ची को परिजन तुरंत सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कुत्तों को पकड़ने व नसबंदी का अभियान नहीं चलाया गया। इस संबंध में नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. नसीम अहमद ने बताया कि जल्द ही टीम द्वारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story