मतदाता सूची पुनरीक्षण में एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें कार्य : डीएम

WhatsApp Channel Join Now
मतदाता सूची पुनरीक्षण में एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें कार्य : डीएम


हरिद्वार, 29 जून (हि.स.)। जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, संकलन और उनका डिजिटलीकरण पूरी तत्परता से कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी एईआरओ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें और स्वयं क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता का सत्यापन भी सुनिश्चित करें।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो और कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी एईआरओ को गहन परीक्षण एवं सत्यापन का कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) अमित कुमार चंद, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सहायक निदेशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story