लक्सर तहसील में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था परखी, ईवीएम-वीवीपैट का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
लक्सर तहसील में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था परखी, ईवीएम-वीवीपैट का निरीक्षण


हरिद्वार, 27 नवंबर (हि.स.)। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय लक्सर में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में आमजन को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी देने तथा डेमो के लिए रखी गई मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और अन्य सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्विघ्न संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story