जनकल्याणकारी शिविरों के जरिए सरकार की योजनाएं पहुंचेंगी घर-घर

WhatsApp Channel Join Now
जनकल्याणकारी शिविरों के जरिए सरकार की योजनाएं पहुंचेंगी घर-घर


हरिद्वार, 17 जून (हि.स.)। जनपद हरिद्वार में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 जून से 20 जून तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों और विकास खंड कार्यालयों सहित सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, लखपति दीदी, बेटी बचाओ-बेटी पढघओ समेत अन्य योजनाओं के लिए पंजीकरण और लाभ वितरण की व्यवस्था रहेगी।

डीएम ने लाभार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने, समयबद्ध रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।

शहरी क्षेत्रों में शिविरों की तिथियां

17 जून हरिद्वार, शिवालिक नगर, पिरान कलियर, 18 जून रुडकी, मंगलौर, इमली खेडा, रामपुर 19 जून लक्सर, पाडली गुर्जर, डंडेरा, झबरेडा, 20 जून भगवानपुर, लंढौरा, सुल्तानपुर में शिविर आयोजित होगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लाक पर शिविर

17 जून बहादराबाद, रुडकी, 18 जून लक्सर, 19 जून खानपुर, नारसन व 20 जून को भगवानपुर में होगा।

प्रशासन का उद्देश्य इन शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी, पंजीकरण और लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक योजनाओं से जुडकर उनका लाभ प्राप्त कर सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story