21 फरवरी से दून में सजेगा नौ दिवसीय दिव्य कला मेला

WhatsApp Channel Join Now
21 फरवरी से दून में सजेगा नौ दिवसीय दिव्य कला मेला


21 फरवरी से दून में सजेगा नौ दिवसीय दिव्य कला मेला


देहरादून, 20 फरवरी (हि.स.)। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से 21 फरवरी से 01 मार्च-2026 तक देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड पर “दिव्य कला मेला” आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की नोडल एजेंसी राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम है। नौ दिवसीय इस मेले में देश के लगभग 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 100 दिव्यांग कारीगर, कलाकार और उद्यमी भाग लेंगे। मेले में हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, कढ़ाई कार्य, होम डेकोर सामग्री, वस्त्र, स्टेशनरी, पर्यावरण अनुकूल उत्पाद तथा पैकेज्ड एवं ऑर्गेनिक खाद्य सामग्री प्रदर्शित एवं विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विभाग के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में देशभर में आयोजित 29 दिव्य कला मेलों के माध्यम से 23 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय दर्ज किया गया है। इन आयोजनों ने दिव्यांग उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ सांस्कृतिक विविधता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त किया है।

मेला प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुला रहेगा। 26 फरवरी को विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जबकि 01 मार्च को “दिव्य कला शक्ति” सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। मेले का उद्घाटन 22 फरवरी को उत्तराखंड के राज्यपाल एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री की ओर से किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story