राज्य स्थापना दिवस पर होंगी बैडमिंटन, वालीबॉल और बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 29 अक्टूबर (हि.स.)।राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय की ओर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि एक नवंबर को कोटद्वार स्थित शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। दो नवंबर को कंडोलिया स्थित इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं तीन नवंबर को श्रीकोट गंगानाली में अंडर-17 बालक वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बताया कि खिलाड़ियों के लिए खेल किट में आना अनिवार्य होगा। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथियों पर आयोजन स्थलों में पहुंचकर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768865 Articles

Share this story