शराब पीकर वाहन चलाने पर चार वाहन सीज, 171 के चालान

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 31 मार्च (हि.स.)। सड़क सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान नशे में वाहन चलाते पकड़े गए 4 चालकों के वाहन सीज किए गए। इनमें थाना पौड़ी, कोटद्वार और यातायात कोटद्वार क्षेत्र के मामले शामिल हैं। पुलिस ने संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

इसके साथ ही तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट और लापरवाही से वाहन चलाने वाले 55 चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में सबसे अधिक 29 चालकों पर कार्रवाई हुई, जबकि श्रीनगर, कोटद्वार, पौड़ी और लैन्सडाउन क्षेत्रों में भी अभियान चला।

दैनिक चेकिंग के दौरान कुल 171 वाहन चालकों के चालान किए गए। एसएसपी सर्वेश पंवार ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story