जिला पंचायत बोर्ड मीटिंग,पारित हुए अहम प्रस्ताव

WhatsApp Channel Join Now
जिला पंचायत बोर्ड मीटिंग,पारित हुए अहम प्रस्ताव


हरिद्वार, 15 जून (हि.स.)। सोमवार को आयोजित की गयी जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विकास संबंधी कई प्रस्ताव पारित किए गए।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ चौधरी किरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में शामिल हुए सदस्यों के साथ एजेंडे के सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा के उपरांत विकास योजनाओं को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें पेयजल योजनाएं, ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने के बरसात से पूर्व नाले नालियों की सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, बीमार पशुओं को इलाज के लिए जाने के लिए पशु वाहन चलाने, डेंगू से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव आदि शामिल हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए अगले महीने से ग्रामीण क्षेत्र में लाइब्रेरी बनाने का काम भी शुरू किया जा रहा है। पहले चरण में 40 से 50 लाइब्रेरी बनायी जाएंगी। उन्होंने बताया कि बैठक में 90 फीसदी से अधिक पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story