विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता के प्रति किया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता के प्रति किया जागरूक


रुड़की, 17 अक्टूबर (हि.स.)। रोटरी क्लब रुड़की की ओर से योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, पूर्वावली में विद्यार्थियों के लिए आज डिजिटल साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आईआईटी के छात्रों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग, इंटरनेट के सही इस्तेमाल और ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बदलते डिजिटल दौर में तकनीकी ज्ञान की उपयोगिता और डिजिटल माध्यमों का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने के महत्व को समझाया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘रब दी आवाज’ भी दिखाई गई।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब की अध्यक्ष अलका मित्तल,पूर्व असिस्टेंट गवर्नर सुभाष सरिन,वंदना मोहन, पीसी सैनी, नीलम शर्मा और वीरेंद्र शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762680 Articles

Share this story