नैनीताल नगर पालिका में लगेगी डिजिटल घड़ी, ऐतिहासिक घड़ी रखी जाएगी कुमाऊँ विश्वविद्यालय के संग्रहालय में

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल नगर पालिका में लगेगी डिजिटल घड़ी, ऐतिहासिक घड़ी रखी जाएगी कुमाऊँ विश्वविद्यालय के संग्रहालय में


नैनीताल, 24 नवंबर (हि.स.)। कई दशकों तक नैनीताल नगर पालिका भवन की पहचान रही ऐतिहासिक घड़ी अब बदली जाएगी। इसकी जगह डिजिटल घड़ी लगायी जाएगी। जबकि पालिका की वर्षों से बंद पड़ी घड़ी कुमाऊँ विश्वविद्यालय के संग्रहालय में रखी जाएगी। डिजिटल घड़ी लगाने के लिये पालिका ने कोटेशन आमंत्रित किये हैं। उम्मीद है कि अगले एक माह में भवन में नई डिजिटल घड़ी लगा दी जाएगी।

बताया जाता है कि आजादी के बाद इस ऐतिहासिक घड़ी के कई उपकरण इंग्लैंड से मंगवाये गये थे। पालिका प्रबंधन ने इन्हें संग्रहालय को भेंट करने का निर्णय लिया है। इससे घड़ी के ऐतिहासिक उपकरणों को संरक्षित कर संग्रहालय में प्रदर्शित किया जा सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782531 Articles

Share this story