मगरमच्छ के हमले में 14 वर्षीय बालक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
मगरमच्छ के हमले में 14 वर्षीय बालक की मौत


हरिद्वार, 01 मई (हि.स.)। जनपद के बुग्गावाला क्षेत्र में मगरमच्छ के हमले में 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। शुक्रवार को तालाब से क्षत-विक्षत शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुग्गावाला निवासी राजन गुरुवार को साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान एक तालाब के पास से बालक की साइकिल मिली, जिसके बाद उसी तालाब से उसका शव बरामद किया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत मगरमच्छ के हमले से मानी जा रही है, हालांकि मामले की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तालाब के आसपास निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story