प्रोटोकॉल से इतर लोगों के बीच पहुंचे धामी, बच्चों से की बातचीत

WhatsApp Channel Join Now
प्रोटोकॉल से इतर लोगों के बीच पहुंचे धामी, बच्चों से की बातचीत


देहरादून, 18 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मियांवाला में जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम से लौटते समय अपना काफिला अचानक रुकवाकर स्थानीय लोगों और बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे और स्थानीय लोग उत्साहित नजर आए। इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री धामी ने लोगों के आग्रह को सहजता से स्वीकार किया और बच्चों, युवाओं, महिलाओं तथा अन्य लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान अपनी बातें साझा कीं।

काफिला रुकवाकर मुख्यमंत्री के आमजन के बीच पहुंचने से मौके पर मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली और उनसे बातचीत की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता से मिलना और उनके बीच रहना उनके लिए हमेशा सुखद अनुभव रहा है। प्रदेश की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story