काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने खेली भस्म की होली
उत्तरकाशी, 02 मार्च (हि.स.)। बाबा काशी विश्वनाथ मंडली की ओर से सोमवार को भस्म लगाकर शिव भक्त जमकर झूमे। इस मौके पर पर्यटकों ने भी अनुठी होली का आनंद लिया।
बता दें कि मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण इस बार उत्तरकशी स्थिति बाबा काशी विश्वनाथ मंडली की ओर से होली से ठीक एक दिन पहले भस्म होली कार्यक्रम रखा गया है।
गौरतलब है कि उत्तरकाशी में रंगभरी होली के पहले उएक अनूठी होली भी खेली जाती है। जिसमें भगवान शिव के भक्त एक दूसरे पर भस्म लगाकर नाचते झूमते नजर आए
बता दें कि सोमवार को मंदिर में सुबह की आरती के बाद सबसे पहले स्वयं भू शिवलिंग पर हवन कुंड व धूनी को भस्म लगाकर आशीर्वाद लिया।इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच स्वाति वाचन के साथ मंदिर के महंत हवा में भस्म उड़कर भस्म होली की शुरूआत की गई। इसके साथ एक दूसरों ने भस्म लगाकर होली खेली साथ ही श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों पर जमकर नृत्य किया।
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने अद्भुत होली के आयोजन के लिए मंदिर के पूजारी अजय पुरी व विश्वनाथ भक्त मंडली की सराहना की। इस मौके पर इस मौके पर मंदिर के पूजारी अजय पुरी, नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, दिनेश गौड़, शैलेंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे है।
,
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल

