मानवता की मिसाल : सात लोगों ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया

WhatsApp Channel Join Now
मानवता की मिसाल : सात लोगों ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया


हरिद्वार, 27 जुलाई (हि.स.)। मानव सेवा और विज्ञान के लिए अपना शरीर समर्पित करने की प्रेरणा देते हुए हरिद्वार में 7 लोगों ने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया।

मुस्कान फाऊंडेशन की ओर से आर्य वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में अरविंद कंबोज, राजेश मधुुुभाई धुमल, धर्मेंद्र खन्ना, महेश चंद्र, शैला खन्ना, प्रेम प्रकाश लाल और रामा रेखा ने मरणोपरांत अपनी देह मेडिकल रिसर्च एवं अस्पतालों के उपयोग के लिए दान करने का संकल्प लिया।

इस पहल से समाज में अंगदान और देहदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी गया।

कार्यक्रम मे मुस्कान फाऊंडेशन की अध्यक्ष नेहा मालिक ने कहा कि देहदान सबसे बड़ा दान है। इससे मेडिकल कॉलेजों में विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद मिलती है और गरीब मरीजों का इलाज संभव हो पाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story