भरसार विश्वविद्यालय में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, छात्रों में आक्रोश तीन-चार दिन से बीमार थी बीएससी चौथे वर्ष की छात्रा, पाबौ, पौड़ी और श्रीनगर के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर; रास्ते में तोड़ा दम

WhatsApp Channel Join Now
भरसार विश्वविद्यालय में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, छात्रों में आक्रोश तीन-चार दिन से बीमार थी बीएससी चौथे वर्ष की छात्रा, पाबौ, पौड़ी और श्रीनगर के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर; रास्ते में तोड़ा दम


पौड़ी गढ़वाल, 31 अगस्त (हि.स.)।वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार में बीएससी चौथे वर्ष की हॉर्टिकल्चर छात्रा की मौत से सोमवार को हड़कंप मच गया। छात्रा मधु यादव की तबीयत पिछले तीन-चार दिनों से खराब बताई जा रही थी। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में ले जाया गया। श्रीनगर से एम्स ऋषिकेश रेफर किए जाने के बाद रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। छात्रों ने प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। जानकारी के अनुसार, पंतनगर निवासी मधु यादव की तबीयत खराब होने पर विश्वविद्यालय की डिस्पेंसरी में उसका उपचार चल रहा था। हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उसे पाबौ ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद छात्रा को श्रीनगर ले जाया गया। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब छह बजे ऋषिकेश ले जाते समय रास्ते में छात्रा ने दम तोड़ दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story