शिक्षाविद प्रो. ईश्वर भारद्वाज का निधन

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षाविद प्रो. ईश्वर भारद्वाज का निधन


हरिद्वार, 16 सितंबर (हि.स.)। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. ईश्वर भारद्वाज का बुधवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके पुत्र डॉ. सुयश भारद्वाज ने जानकारी दी। उनके निधन से योग और शिक्षा जगत में शोक की लहर है।

उनकी अंतिम यात्रा विष्णु गार्डन स्थित आवास से कनखल श्मशान घाट के लिए निकली। पुत्र सुयश ने मुखाग्नि दी।

अंतिम यात्रा में शिक्षाविदों, योगाचार्यों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी।

कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने कहा कि उनका जाना गुरुकुल और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने योग शिक्षा को वैश्विक पहचान दिलाई।

श्मशान घाट पर पद्मश्री योगाचार्य भारत भूषण, पतंजलि योगपीठ से रामभरत, प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री, डॉ. सुरक्षित गोस्वामी, प्रो. श्रवण कुमार शर्मा, प्रो. पंकज मदान, डॉ. शिव कुमार चौहान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story