कनखल में मिला युवक का शव

WhatsApp Channel Join Now
कनखल में मिला युवक का शव


हरिद्वार, 11 अप्रैल (हि.स.)। कनखल थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान सर्व प्रिया विहार, सतीकुंड निवासी विकास कश्यप के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की तो युवक मृत पाया गया। घटनास्थल से कई इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही युवक के दोस्तों और परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी गई है और उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

थाना कनखल के एसएसआई अनुज सिंह के अनुसार, शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला नशे की ओवरडोज का प्रतीत हो रहा है,हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story