गुरुकुल कांगड़ी में फिट इंडिया के तहत निकली साइकिल रैली

WhatsApp Channel Join Now
गुरुकुल कांगड़ी में फिट इंडिया के तहत निकली साइकिल रैली


गुरुकुल कांगड़ी में फिट इंडिया के तहत निकली साइकिल रैली


हरिद्वार, 15 नवंबर (हि.स.)। स्वस्थ जीवन और शारीरिक सक्रियता का संदेश देने के लिए रविवार को गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में फिट इंडिया अभियान के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय विश्वविद्यालय संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त निर्देशन में हुए अभियान में शिक्षक, छात्र, कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के 112 लोगों ने भाग लिया।

शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के तत्वावधान में साइकिल यात्रा का शुभारंभ दयानंद स्टेडियम से हुआ।

योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय के डीन प्रो. नवनीत और प्रो. विपुल कुमार शर्मा ने ओम ध्वज दिखाकर दल को रवाना किया। कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा, कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. पंकज मदान और उपकुलसचिव डॉ. श्वेतांक आर्य ने शुभकामनाएं दीं।

साइकिल यात्रा स्टेडियम से सिंहद्वार चौक, शंकराचार्य चौक और भीमगोड़ा होते हुए वैदिक मोहन आश्रम और सर्वानंद घाट पहुंची।

यहां वैदिक परंपरा के अनुसार समापन किया गया। डॉ. भारत वेदालंकार ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन के संस्मरण सुनाए।

प्रो. नवनीत ने कहा कि प्रतिदिन कुछ समय साइकिल चलाना शारीरिक सक्रियता बढ़ाता है। प्रो. विपुल कुमार शर्मा ने कहा कि साइकिल सुलभ होने के साथ स्वास्थ्य संतुलन बनाए रखने में सहायक है।

समन्वयक डॉ. शिवकुमार चौहान ने कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। कन्या गुरुकुल परिसर में भी छात्राओं ने भागीदारी की।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777407 Articles

Share this story