पंडित साजन मिश्रा के भजनों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

WhatsApp Channel Join Now
पंडित साजन मिश्रा के भजनों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध


नैनीताल, 14 मई (हि.स.)। नगर के प्रतिष्ठित लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल में स्पीक मैके के तत्वावधान में आयोजित संगीत कार्यक्रम में पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा ने ख्याल राग पर आधारित भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की मधुर प्रस्तुतियों का रसास्वादन किया।

कार्यक्रम में पंडित साजन मिश्रा का साथ उनके सुपुत्र सारांश मिश्रा ने दिया, जबकि तबले पर चित्रांग पंत, हारमोनियम पर संदीप मोहंती और पंडित साजन मिश्रा की धर्मपत्नी कविता मिश्रा ने संगत की। बताया गया कि कविता मिश्रा पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की सुपुत्री हैं। कार्यक्रम में स्पीक मैके के समन्वयक महेश बोरा, सेवानिवृत्त सूबेदार भारतीय सेना, आलोक साह, गीता, यूसी अग्रवाल, श्रमिष्ठा आनंद बिष्ट, ग्रुप कैप्टन अच्युत कुमार, प्रो. केबी मलकानी, गौरव बिष्ट, अमन महाजन, विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवन चंद्र त्रिपाठी, उपप्रधानाचार्य कविता सनवाल, शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story