सीएसआईआर-सीबीआरआई कार्यशाला : नवीन निर्माण तकनीकों पर मंथन

WhatsApp Channel Join Now
सीएसआईआर-सीबीआरआई कार्यशाला : नवीन निर्माण तकनीकों पर मंथन


रुड़की, 17 अक्टूबर (हि.स.)। वैज्ञानिकव औद्योगिक अनुसंधान परिषद- केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीएसईआर-सीबीआरआई) रुड़की द्वारा संस्थान के रवींद्रनाथ टैगोर सभागार में इनोवेटिव मैटेरियल्स, प्रीकास्ट सिस्टम्स एंड एडवांस्ड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजीज (इम्पैक्ट- 2026) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्य थीम नेक्स्ट-जेनरेशन मैटेरियल्स, क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव, रेजिलिएंट एंड स्मार्ट कंस्ट्रक्शन रही।

कार्यशाला में नवीन निर्माण सामग्री, प्रीकास्ट निर्माण प्रणालियों, उन्नत तकनीकों तथा सतत निर्माण पद्धतियों में हो रहे विकास पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

पैनल चर्चा में एसपीए नई दिल्ली के पूर्व निदेशक प्रो. डॉ. पी. एस. एन. राव, एनसीसीबीएम बल्लभगढ़ के महानिदेशक डॉ. एल. पी. सिंह, बीआईएस नई दिल्ली के पूर्व उपमहानिदेशक संजय पंत, अल्ट्राटेक सीमेंट के संयुक्त अध्यक्ष एवं प्रमुख तकनीकी सेवाएं डॉ. राहुल गोयल, कॉन्टिनेंटल डिजाइनर्स के मुख्य सलाहकार डॉ. वी. वी. कृष्णा रेड्डी और सी-प्रोब के निदेशक इंजीनियर सुरेश त्रिपाठी शामिल हुए।

विशेषज्ञों ने कम कार्बन उत्सर्जन, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति सहनशीलता, संसाधनों के कुशल उपयोग और स्मार्ट बुनियादी ढांचे के विकास में नवीन सामग्री एवं तकनीकों की भूमिका पर चर्चा की।

इन तकनीकों को व्यापक स्तर पर अपनाने की चुनौतियों और संभावनाओं पर भी मंथन हुआ।

कार्यशाला का समापन सत्र जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762506 Articles

Share this story