फर्जी वीडियो मामला पर  शिकायत दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
फर्जी वीडियो मामला पर  शिकायत दर्ज


हरिद्वार, 03 (हि. स.)। हरिद्वार जिले के खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार से जुड़े फर्जी और भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कर ली है

विधायक प्रतिनिधि दीपक कुमार ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 27 अप्रैल को एक फेसबुक पेज के माध्यम से कूटरचित वीडियो और झूठी खबरें प्रसारित की गईं।तहरीर में कहा गया कि वीडियो में वर्ष 2018 के एक कथित मामले को विधायक से जोड़ते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित होने का दावा किया गया, जबकि ऐसा कोई मामला किसी भी न्यायालय में विचाराधीन नहीं है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया सामग्री की सत्यता और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story