सार्वजनिक स्थान पर लोगों को अश्लील इशारे कर रही 5 महिलाएं हिरासत में

WhatsApp Channel Join Now
सार्वजनिक स्थान पर लोगों को अश्लील इशारे कर रही 5 महिलाएं हिरासत में


हरिद्वार, 26 अप्रैल (हि.स.)। सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाले लोगों को आकर्षित करने के लिए अश्लील इशारे और विवाद कर रहीं महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने रविवार काे सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने 5 महिलाओं को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में टीम शिवमूर्ति चौक, रेलवे गेट क्षेत्र में गश्त और ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने देखा कि दो पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू थीं। जांच में सामने आया कि यह विवाद राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर हुआ था, जो धीरे-धीरे बढ़कर झगड़े में बदल गया। स्थिति को बिगड़ता देख और शांति भंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों की महिलाओं को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story