नाबालिग के अपहरण का आरोपित लुधियाना से गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नाबालिग के अपहरण का आरोपित लुधियाना से गिरफ्तार


हरिद्वार, 28 मई (हि.स.)। रानीपुर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण मामले में फौरी कार्रवाई करते हुए आरोपित को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 20 मई को लेबर कॉलोनी सेक्टर-02 बीएचईएल रानीपुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली रानीपुर में श 16 वर्षीय पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना दी थी। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित पुलिस टीमों ने बालिका की तलाश शुरू की।

पुलिस ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुरागरसी करते हुए पता लगाया कि अंकुश पुत्र रमेश निवासी लेबर कॉलोनी सेक्टर-02 बीएचईएल रानीपुर, बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ लुधियाना, पंजाब ले गया है।

इसके बाद पुलिस टीम ने 28 मई को लुधियाना पहुंचकर आरोपित अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। अंकुश वर्तमान में लुधियाना के पंजाब माता मंदिर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने वहां से किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह 19 मई को बालिका को अपने साथ पंजाब ले गया था, जहां उसने से विवाह कर लिया और दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराने के साथ मेडिकल परीक्षण भी कराया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story