चोरी हुई मासूम को पुलिस ने चार घंटे के भीतर किया बरामद

WhatsApp Channel Join Now


हरिद्वार, 20 फ़रवरी (हि.स.)। बीती रात तुलसी चौक स्थित फुटपाथ से एक दो साल की चेारी हुई बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक तुलसी चौक स्थित फुटपाथ से दो साल की मासूम को चोरी कर लिया गया था। जानकारी मिलने पर एसएसपी नवनीत सिंह ने 05 संयुक्त टीमें गठित करते हुए बच्चे की जल्द बरामदगी के निर्देश दिए। इसके साथ ही संवेदनशील स्थान, बॉर्डर, बस अड्ड़े व रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों को टटोलने के लिए एलर्ट जारी करते हुए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी दी गई।

मैन्युअल पुलिसिंग एवं डिजिटल सबूत के माध्यम से पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद चुरायी गयी बच्ची ऋषिकुल चौक बस स्टॉप के पास लावारिस हालत में मिली। अब तक जुटाए गए सबूतों को जोड़कर पुलिस टीमें अपहरणकर्ता की तलाश में जुटी हुई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story