मासूम से छेड़खानी में आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
मासूम से छेड़खानी में आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 23 अप्रैल (हि.स.)। जनपद की श्यामपुर थाना पुलिस ने 6 वर्षीय बालिका से छेड़खानी और अशोभनीय हरकत के मामले में नामजद आरोपित को घटना के चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी निवासी एक व्यक्ति ने थाना श्यामपुर में तहरीर देकर बताया कि शिव कुमार बाबा ने उसकी 6 वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील हरकत व छेड़खानी की। पुलिस ने तत्काल पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सक्रिय मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता के जरिए गुरुवार को आरोपित शिव कुमार बाबा पुत्र बलबीर निवासी कांगड़ी को तिरछा पुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया है।

एसएसपी नवनीत सिंह ने स्पष्ट कहा है कि महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और त्वरित व कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story