ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ युवक, मुकदमा दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

हरिद्वार, 27 अप्रैल (हि.स.)। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के केशव नगर निवासी कुलदीप कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो गए। पीड़ित के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने खुद को किसी परिचितों पहचान के रूप में प्रस्तुत कर विश्वास में लिया और छलपूर्वक उनसे 1,54,500 की रकम हड़प ली।

पीड़ित कुलदीप कुमार ने सोमवार को अपनी शिकायत में बताया कि आरोपित ने सुनियोजित तरीके से धोखे का जाल बिछाकर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया। जब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस की शरण ली।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story